करवा चौथ के लिए दुल्हन की तरह सजा बाजार, हरेक दुकान पर भीड़

त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। नवरात्र व दशहरे के बाद अब करवा चौथ की तैयारियों लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दुकानदार भी अच्छे व्यापार की उम्मीद जता रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:23 PM (IST)
करवा चौथ के लिए दुल्हन की तरह सजा बाजार, हरेक दुकान पर भीड़
करवा चौथ के लिए दुल्हन की तरह सजा बाजार, हरेक दुकान पर भीड़

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। नवरात्र व दशहरे के बाद अब करवा चौथ की तैयारियों लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दुकानदार भी अच्छे व्यापार की उम्मीद जता रहे हैं।

नवरात्र से शुरू हुए त्योहार कोरोना काल से निकले लोगों के लिए उत्साह का कारण बने हैं। करीब दो साल से घर में कैद बंदिशों में जी रहे लोग अब बाजार में दिखाई देने लगे हैं। वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी, पक्का घाट आदि स्थानों पर महिलाओं के लिए वस्त्र, आभूषण, परिधान और सौंदर्य प्रसाधन की एक लंबी श्रृंखला मौजूद है। दुकानदारों ने भी महिलाओं को लुभाने के लिए खूब तैयारी कर रखी है।

सामान का विशेष प्रकार से डिस्प्ले तैयार करवाए गए हैं, जो महिलाओं को आकर्षित कर सके। रविवार यानी आज करवा चौथ मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने बाजार पहुंची।

करवा चौथ को लेकर बाजार भी दुल्हन की तरह सजा है। ज्वैलरी, चूड़ी और कपड़ों वाली दुकानों पर महिलाओं की काफी भीड़ दिखी। बाजार में नई किस्म के आभूषण और चूड़ियां मौजूद हैं, जिन्हें सुहागिनें पसंद कर रहीं हैं। शनिवार को बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। सोलह श्रृंगार के लिए पारंपरिक परिधान के लिए साड़ियों की खरीदारी खूब हो रही है। इसमें सूरत और बनारसी साड़ियों की मांग अधिक है।

साड़ी विक्रेता पंकज ने बताया कि महिलाएं इस बार हल्की और कढ़ाई वाली साड़ियां अधिक पसंद कर रहीं हैं। डिजाइनदार साड़ी एक हजार से लेकर तीन हजार तक बिक रही हैं। वहीं करवा, चूरा, खिलौनी, पूजा कलेंडर, सींक, चलनी खूब बिक रही है। लाल रंग के सूट और साड़ी की मांग

पारंपरिक लाल रंग के वस्त्र की सबसे अधिक मांग है। करवा चौथ पर अधिकतर महिलाएं लाल रंग की साड़ी, सूट या अनारकली सूट पहनना पसंद करती हैं। इसलिए बाजार में लाल रंग के सूट और साड़ी की खरीदारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह है। इसके अलावा डिजाइनर सूट और साड़ी भी महिलाओं को खूब भा रहे हैं। वासलीगंज के सूरज दुबे का कहना है कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं लाल, रानी, नारंगी और हरे रंग के सूटों को अन्य रंगों की तुलना में ज्यादा पसंद कर रही हैं। उपहार के लिए खास ज्वैलरी

आभूषणों से महिलाओं के लगाव को ध्यान में रखते हुए कम कीमत में डिजाइनर ज्वैलरी की लंबी श्रृंखला मौजूद है। इसके डिजाइन आकर्षक होने के साथ ही यह वजन में भी हल्के हैं। इस कारण यह सभी की पहुंच में हैं। इनमें डिजाइनर लटकन, सोने की अंगूठियां और कान की बाली शामिल है। ज्वैलर्स पप्पू ने बताया कि त्योहारों पर उपहार के रूप में भेंट करने के लिए यह ज्वैलरी तैयार करवाई है। इसकी खास बात यह है कि इसके डिजाइन सुंदर व आकर्षक हैं और वजन में हल्की है। इस कारण कीमत भी सभी की पहुंच में है। यह ज्वैलरी सभी को भा रही है। करवा चौथ पर महंगाई की मार

करवा चौथ को लेकर दुकानें तो सज गई हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार हर वस्तु पर महंगाई का असर है। फिर भी बाजार में भीड़ दिख रही है। कपड़े, कास्मेटिक, जनरल स्टोर व ब्यूटी पार्लर पर लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि करवा चौथ के करीब पांच दिन पूर्व से बाजारों में रौनक शुरू हो जाती थी। इस बार लोग आ रहे हैं, मगर उनकी संख्या पहले से कम है। कारण, महंगाई है।

chat bot
आपका साथी