लोहिया वाहिनी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:47 PM (IST)
लोहिया वाहिनी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत
लोहिया वाहिनी को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। मुलायम सिंह यादव के पद चिह्नों व अखिलेश यादव के मार्गदर्शन पर चलकर लोहिया वाहिनी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि लोहिया वाहिनी किसी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। जल्द जिला कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान अमरेश सोनकर, सुरेश कन्नौजिया, मुन्ना, शैलकुमार अग्रहरि, रियाज अहमद, मोनू दूबे, गुल्लू अंसारी, राजीव शर्मा, राहुल चौधरी, डा. लालबहादुर यादव, नरेन्द्र यादव, राकेश, रोहित चौधरी, शैफ अंसारी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी