20 अक्टूबर को मनेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। संस्कृति निदेशालय के निर्देश पर आयोजित होने वाले वाल्मीकि जयंती को मनाने के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:41 PM (IST)
20 अक्टूबर को मनेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर को मनेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन द्वारा आगामी 20 अक्टूबर को जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। संस्कृति निदेशालय के निर्देश पर आयोजित होने वाले वाल्मीकि जयंती को मनाने के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को बैठक की।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर रामायण में निहित मानव, सामाजिक व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि संबंधी स्थल, मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलन व दीपदान कार्यक्रम होगा। साथ ही आठ, 12 अथवा 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का पाठ होगा। इसके तहत श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण संबंधी अन्य महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों का चयन करते हुए सुरूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन का आयोजन कराएं।

chat bot
आपका साथी