भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को एकजुट हो करें संघर्ष

जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:41 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने 
को एकजुट हो करें संघर्ष
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को एकजुट हो करें संघर्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की उपस्थिति में बीएलजे इंटर कालेज में शुक्रवार को जनपदीय संगठन की बैठक हुई। इसमें कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षा और शिक्षक संबंधी मुददों और समस्याओं पर गहन विचार किया गया। डीआइओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने संगठन के वार्षिक सदस्यता के अलावा जनपद में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर सहयोग देन के लिए संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। पीएन सिंह ने पुराने अनुभवों को साझा किया। नवनियुक्त अध्यापकों को संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा स्थगित होने से परीक्षा तथा मूल्यांकन से बचाते हुए शिक्षक व कर्मचारियों को संक्रमण से सुरक्षित किया गया। संचालन राम नारायण सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, गुलाब राय, विजय राम पांडेय, श्रीश श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, कपूरचंद्र केशरवानी, नमित कुमार सेठ, भूपेश कुमार सिंह, रघुराज सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी