प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव ट्विटर के नेता

प्रियंका वाड्रा और अखिलेश यादव ट्विटर के नेता हैं। ये लोग ट्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:50 PM (IST)
प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव ट्विटर के नेता
प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव ट्विटर के नेता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रियंका वाड्रा और अखिलेश यादव ट्विटर के नेता हैं। ये लोग ट्वीट के माध्यम से अपना प्रचार-प्रसार करते हैं। जनता के बीच नहीं जाते हैं। इन लोगों ने अपनी सरकार के दौरान केवल कागजों पर विकास किया है, जबकि भाजपा जमीन पर विकास कर रही है। यही कारण है कि जनता को हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ये लोग ट्विटर के माध्यम से जनता को बरगला नहीं सकते हैं। जनता समझदार है। उसे पता है कि किसकी सरकार बनानी है।

ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या नगर के महुवरिया स्थित जीइआइसी मैदान में कही। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता बेवजह की बातों को ट्वीट करके उसका गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बगैर सच्चाई जाने ही ट़्वीट कर दे रहे हैं, जिसका कोई फायदा नहीं है। बाद में अधिकांश मामले जांच में झूठे निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले 25 सालों तक रहेगी।

chat bot
आपका साथी