लेजर किरण शल्य चिकित्सा सहित जीवन में लाभकारी

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान में रविवार को अंतरराष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:18 PM (IST)
लेजर किरण शल्य चिकित्सा सहित जीवन में लाभकारी
लेजर किरण शल्य चिकित्सा सहित जीवन में लाभकारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस पर वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। विषय विशेषज्ञ ने बाल वैज्ञानिकों को दैनिक जीवन में उपयोग, लेसर किरणों का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग पर जानकारी दी गई। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि लेजर किरणें आंखों की शल्य चिकित्सा, किडनी के पथरी को तोड़ने, दातों की खराबी में उपयोग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि संपूर्ण विश्व में 16 मई 2018 को पहला अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया गया। वर्ष 1960 में भौतिक शास्त्री और इंजीनियर थियोडोर मेनन द्वारा लेजर के पहली सफल संचालन की सालगिरह के उपलक्ष में 16 मई को यह दिवस मनाया गया। वर्ष 7 नवंबर 2017 को यूनेस्को की सामान्य सभा में 39 वे सत्र में 16 मई को मनाने की घोषणा की गई। दिवस विज्ञान, संस्कृति कला, शिक्षा और सतत विकास, औषधि संचार और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रकाश की भूमिका के उपलक्ष में मनाया जाता है। भू विज्ञानी शोध छात्र शुभम कुमार ने लेसर किरणों के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। डा. आशुतोष कृष्ण ने मौसम एवं पर्यावरण के क्षेत्र में लेजर किरणों के महत्व के बारे में बताया। असिस्टेंट प्रो. भौतिक विज्ञान डा. एके सिंह ने लेजर के उपयोग के बारे में बताया। बाल वैज्ञानिक डा. प्रवीण कुमार ने मानव कल्याण एवं चिकित्सा के क्षेत्र में लेजर किरणों के महत्व के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी