संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक महिला की मौत

स्थानीय चौकी क्षेत्र के पुरैनिया गांव में एक किसान के यहां धान की कटाई करने के लिए सोनभद्र जिले के सेमिया घोरिया गांव से आई बिन्दु (42) वर्ष पत्नी संतोष बुधवार देर शाम मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की तबीयत बहुत दिन से खराब चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:45 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक महिला की मौत

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय चौकी क्षेत्र के पुरैनिया गांव में एक किसान के यहां धान की कटाई करने के लिए सोनभद्र जिले के सेमिया घोरिया गांव से आई बिन्दु (42) वर्ष पत्नी संतोष बुधवार देर शाम मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की तबीयत बहुत दिन से खराब चल रहा था। बुधवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो जाने से ग्रामीणों ने राजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अन्य श्रमिक डरे एवं सहमे हुए हैं। इस संबंध में राजगढ़ चौकी प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि श्रमिक महिला पिछले दो-तीन दिन से बीमार चल रही थी। बुधवार को अकस्मात तबीयत खराब हो जाने के कारण उसे सीएचसी लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी