अबूझहाल में किशोर की मौत, मचा कोहराम

: ¨वध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत हो गई। मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 07:14 PM (IST)
अबूझहाल में किशोर की मौत, मचा कोहराम
अबूझहाल में किशोर की मौत, मचा कोहराम

जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : ¨वध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव में रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत हो गई। मौत की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

नीबी गहरवार गांव निवासी राजन उर्फ राजेंद्र ¨सह का पुत्र रजत ¨सह (17) जो बीएससी का छात्र था। रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम पसर गया वही परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का कहना है कि रजत बीमारी से अचानक मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और इलाहाबाद में रह कर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई करता था। दो दिन पूर्व ही रजत इलाहाबाद से घर आया था।

chat bot
आपका साथी