कैलाश अध्यक्ष व राजीव बने मंत्री

भारतीय डाक कर्मचारी संघ का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन अष्टभुजा स्थित जिला पंचायत में केएन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के अध्यक्ष केएन सिंह मंडल मंत्री राजीव कुमार सिंह मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य को चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:21 PM (IST)
कैलाश अध्यक्ष व
राजीव बने मंत्री
कैलाश अध्यक्ष व राजीव बने मंत्री

जासं, मीरजापुर : भारतीय डाक कर्मचारी संघ का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन अष्टभुजा स्थित जिला पंचायत में केएन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के अध्यक्ष केएन सिंह, मंडल मंत्री राजीव कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य को चुना गया। भारतीय डाक कर्मचारी संघ, पोस्टमैन व एमटीएस मीरजापुर मंडल का अध्यक्ष सतीश कुमार, मंडल मंत्री राम प्रसाद माली व मंडल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी बने। भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अंबरीश दूबे, मंडल मंत्री राम प्रसाद व कोषाध्यक्ष चंद्रमा सिंह को चुना गया। चुनाव एमपी सिंह, संतोष सिंह, अशोक यादव, संदीप मिश्रा, विक्रम सिंह, केएन पांडेय, अशोक मिश्रा, हसन खां, धीरेंद्र सिंह की देखरेख में हुआ।

chat bot
आपका साथी