वेतन व पेंशन न मिलने से नाराज जलकल कर्मचारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:01 PM (IST)
वेतन व पेंशन न मिलने से नाराज जलकल 
कर्मचारियों का प्रदर्शन
वेतन व पेंशन न मिलने से नाराज जलकल कर्मचारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश जल निगम संस्थान मजदूर यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जलकल कर्मचारियों ने बकाया वेतन व पेंशन भुगतान करने की मांग की। कहा कि वेतन व पेंशन भुगतान नहीं होने से जलकल कर्मचारियों व उनके परिजनों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जनपद अध्यक्ष महंथ सिंह ने कहा कि पेंशन नहीं मिलने के कारण घर के चुल्हे नहीं जल पा रहे हैं। सामाजिक ताना बाना ध्वस्त धन के अभाव के कारण बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा रूकी पड़ी हे। समुचित इलाज के अभाव में कई कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है। आत्माराम दुबे, मो. अशफाक खां, अरूण श्रीवास्तव, दीनानाथ पाल, शिव कुमार, नासीर जवाहर लाल मौर्य, अशोक सिंह, नरेशचंद्र शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, उदयभान, विजय सिंह, लल्ला सिंह, अमरनाथ, रविद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी