कामगारों को बोर्ड की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:26 PM (IST)
कामगारों को बोर्ड की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
कामगारों को बोर्ड की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद सभागार में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी निमेष कुमार पांडेय द्वारा सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के आनलाइन पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कामगार बोर्ड के पोर्टल पर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। पांच वर्ष की अवधि के लिए कामगारों का पंजीकरण शुल्क व अंशदान 60 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि शासन ने पंजीकरण कार्य के लिए जन सेवा केंद्र संचालक का यूजर चार्ज 30 रुपये निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा दो योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु होने अथवा दिव्यांग होने की दशा में अधिकतम दो लाख की आर्थिक सहायता एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कामगार व उनके परिवार को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कैंप का आयोजन दो से चार अगस्त तक नगरपालिका परिषद सभागार में होता रहेगा।

chat bot
आपका साथी