विधिक जागरूकता शिविर में जानकारी

उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के तहत जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर कोन ब्लाक के ग्राम मुजेहरा में विधिक सेवा जागरुकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्णकालिक सचिव डीएलएसए अमित कुमार यादव ने मां गंगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:21 PM (IST)
विधिक जागरूकता 
शिविर में जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में जानकारी

जासं, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान आफ एक्शन के तहत जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर कोन ब्लाक के ग्राम मुजेहरा में विधिक सेवा जागरुकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्णकालिक सचिव डीएलएसए अमित कुमार यादव ने मां गंगा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमित कुमार यादव ने कहा कि नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं सरकार कानून के तौर पर बनाती है। उसके तहत सभी पात्र आमजन को अधिकार प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो सक्षम हैं वे वकील की पैरवी से अपना मुकदमा लड़ते हैं लेकिन जो गरीब हैं उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नि:शुल्क वकील उपलब्ध कराए जाते हैं। नायब तहसीलदार उमेश चंद्र ने बताया कि आपदा राहत के लिए पीड़ित व्यक्ति लेखपाल के माध्यम से तहसील कार्यालय पर रिपोर्ट दें जिससे उन्हें मुआवजा मिल सके। एडीपीआरओ नीलेंद्र सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़ी जानकारियां 181 महिला हेल्पलाइन पर दें। शिविर में सुरेश कुमार त्रिपाठी, निधि मधेशिया, श्रृंखला सिंह ने महिलाओं से जानकारी दी। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, नितेश, शना नवाज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी