महंगाई से जनजीवन पर पड़ा गहरा प्रभाव

जागरण संवाददाता मीरजापुर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:02 PM (IST)
महंगाई से जनजीवन 
पर पड़ा गहरा प्रभाव
महंगाई से जनजीवन पर पड़ा गहरा प्रभाव

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महंगाई को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को पत्रक भेजा। जिलाध्यक्ष खालिद तिवारी ने कहा कि विगत तीन-चार माह से पेट्रोल-डीजल, गैस के कीमतों में लगातार हो रही वृ़द्धि से जनजीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। कोरोना के चलते वैसे ही जनमानस आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ने से घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। हर रोज घर-घर इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल, घी, रिफाइंड के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पहले तेल, रिफाइंड का दाम इतना कभी नहीं था। गरीबों के लिए यह सब खरीदना मुश्किल हो गया है। महंगाई को रोका जाना अतिआवश्यक है।

chat bot
आपका साथी