कालेज के सामने शोहदे करते हैं छींटाकशी !

जागरण संवाददाता मीरजापुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को हक की बात अपर जिलाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:45 PM (IST)
कालेज के सामने शोहदे करते हैं छींटाकशी !
कालेज के सामने शोहदे करते हैं छींटाकशी !

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 'हक की बात अपर जिलाधिकारी के साथ' विषयक सभा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संगठन व विद्यालयों से 30 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

पुलिस घटनाओं को देखती है लेकिन कार्यवाही नहीं करती, इस सवाल पर एडीएम वित्त एवं राजस्व यूपी सिंह ने कहा कि 112 नवंबर पर काल कीजिए, तत्काल मदद मिलेगी। लव जिहाद के सवाल पर एडीएम ने कहा कि बेटियों को प्यार-मोहब्बत के बहकावे में नहीं आना चाहिए। स्वयं के हित में सोचना चाहिए। रात के समय बाहर निकलने पर डर लगता है, इस सवाल पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है। रात के समय अकेले बाहर निकलने पर 112 नवंबर पर सूचना अवश्य दें। वहीं एक छात्रा ने शिकायत किया कि जीडी बिनानी कालेज के सामने कुछ शोहदे छींटाकशी करते हैं। कहा गया कि आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित कर दिया गया है। बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश व महिला कल्याण अधिकारी डा. मंजू यादव ने भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला समन्वय दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी, पूजा मौर्या, शैलेंद्र सिंह, प्रीति वर्मा, नगीना सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी