पराली प्रबंधन में एफपीओ की भूमिका अहम

कृषक उत्पादक संगठनों के लिए कृषि निर्यात एवं विभिन्न विभागों की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 05:26 PM (IST)
पराली प्रबंधन में एफपीओ की भूमिका अहम
पराली प्रबंधन में एफपीओ की भूमिका अहम

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कृषक उत्पादक संगठनों के लिए कृषि निर्यात एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के कन्वर्जेन्स विषय पर वेबिनार का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी से हुआ। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जानकारी देते हुए कहा कि पराली प्रबंधन में एफपीओ की भूमिका है। कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह द्वारा कृषक उत्पादक संगठन हेतु उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 में प्रोत्साहन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से कन्वर्जेन्स के बारे में बताया। संयुक्त कृषि निदेशक दलहन उप्र कृषि भवन लखनऊ द्वारा कृषक उत्पादक संगठनों की व्यावहारिक कठिनाई कृषक उत्पादक संगठनों के लिए बेस्ट एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेस, औषधीय एवं सुगंध फसलों से एफपीओ का आर्थिक स्वावलंबन, सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली में एफपीओ की भूमिका, बीज विकास में ²ष्टि योजना पर चर्चा की। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने कृषक उत्पादक संगठन की समस्या एवं समाधान पर भी चर्चा की और उसके निस्तारण के तरीकों के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम, सहायक निदेशक मत्स्य मुकेश सारंग आदि रहे।

chat bot
आपका साथी