जिले में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं

जागरण संवाददाता मीरजापुर प्रदेश के वन पर्यावरण एवं जन्तु-उद्यान मंत्री व जनपद के प्रभारी मं˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:33 PM (IST)
जिले में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं
जिले में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जन्तु-उद्यान मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने वन विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा किया। कहा कि जनपद में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाए हैं। अधिकारी इसके लिए कार्य करें।

वन विभाग के तहत आने वाले असीम संभावना भरे क्षेत्र एवं पर्यावरणीय संरक्षण पर बल दिया। मुख्य वन संरक्षण मीरजापुर मंडल आरसी झा, प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी तैमूर वन्य जीव प्रभाग सुभाष चन्द्र यादव, डीएलएम (वन निगम), प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी सहित वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मौजूद रहे। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश निर्धारित का लक्ष्य 35 करोड़ के सापेक्ष जनपद में लगभग 79 लाख पौधों के रोपण लक्ष्य को प्राप्त करने की तैयारियों एवं स्थल चयन समय से करने का निर्देश निर्गत किया गया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने विध्याचल में निर्माणाधीन विध्य कारिडोर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी