लाकडाउन न लग जाए इसलिए लौट रहे प्रवासी

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) बढ़ते कोरोना संक्रमण से एक बार फिर प्रवासी दहशत मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:08 PM (IST)
लाकडाउन न लग जाए
इसलिए लौट रहे प्रवासी
लाकडाउन न लग जाए इसलिए लौट रहे प्रवासी

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : बढ़ते कोरोना संक्रमण से एक बार फिर प्रवासी दहशत में आ गए हैं। मुंबई गए प्रवासी श्रमिक घर वापसी करना शुरू कर दिए हैं। पिछले वर्ष लाकडाउन खत्म होने के बाद फैक्ट्रियों की ओर से बसें भेजकर श्रमिकों को काम पर बुला लिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर से भयभीत होकर कमाईदार घर वापसी करना शुरू कर दिए हैं। अधिकतर कमाईदार जो भी साधन मिल रहा है, उसी से घर वापस हो रहे हैं। सबसे अधिक 18 से 26 वर्ष के कमाईदार घर वापसी में अधिक रूचि ले रहे हैं। लालगंज बाजार में मुंबई पुणे से घर वापसी करने वाले कमाईदार सवारी वाहन की प्रतीक्षा में खड़े थे। बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस पांव पसार रहा है। इसके कारण प्राइवेट कंपनियां मजदूरों को सावधान कर रही हैं। कहा जा रहा है कि जिसको जाना है, वह घर जा सकता है। समय आने पर बुलाया जाएगा। पुणे से लौटे दीपनगर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि कहीं फिर से लाकडाउन न लग जाए, इसलिए बाहर कमाने गए मजदूर वापस लौट रहे हैं। लाकडाउन हो जाएगा तो परेशानी बढ़ जाएगी। लाकडाउन से सशंकित लोग दिल्ली हरियाणा से बराबर मोबाइल से संपर्क बनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी