सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह एक हजार : अखिलेश

मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण - कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्री दे गए राष्ट्रीय अध्यक्ष - विपक्षी दल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:20 PM (IST)
सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह एक हजार : अखिलेश
सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह एक हजार : अखिलेश

मंडलीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण

- कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्री दे गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

- विपक्षी दल से पार्टी के लोगों को कर गए सावधान

- बोले- प्रधानी चुनाव की तरह ही लड़ना होगा विधानसभा का चुनाव जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मंडलीय प्रशिक्षण समारोह में तीसरे दिन शनिवार को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई किया। साथ ही सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीना एक हजार रुपये देने का ऐलान कर गए। इस दौरान प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले हमने बेरोजगारों को 500 रुपये प्रति महीना यानी सालाना छह हजार भत्ता देना शुरू किया। भाजपा इसकी नकल करते हुए किसानों को छह हजार सालाना दे रही है।

नगर के सबरी स्थित हाल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सीएम ने कहा कि वोट हमारा और काम हमारा ज्यादा है। ऐसे में कार्यकर्ता जैसे प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं और 90 प्रतिशत वोट पड़वाते हैं, उसी तरह विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा। तभी हम 2022 में भाजपा का मुकाबला कर अपनी सरकार बना सकेंगे। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। कुछ नेता आपस में मुकाबला करते हैं, लेकिन अब सबको एक होकर भाजपा से मुकाबला करना है। आने वाले समय में यूपी की लड़ाई बड़ी है। यूपी की लड़ाई बिहार और बंगाल से भी ज्यादा खतरनाक तरीके से भाजपा लड़ेगी। बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा यूपी पर फोकस करेगी। उससे पहले हमें अपनी रणनीति के तहत काम करना होगा। उससे पहले हम संकल्प लें कि उनकी किसी भी साजिश कर डटकर मुकाबला करेंगे और 2022 में जीतेंगे। कहा कि विपक्षी बहुत ही चालाक है। वर्ष 2014 से अब तक छल-बल सहित हर हथकंडे अपनाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास किए हैं। ऐसे लोगों से डरने की नहीं, बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं से जनता से बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताकर सहयोग करने की मांग करने को कहा।

मां का आर्शीवाद लेकर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विध्याचल पहुंचे। मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। पूर्व सीएम को पुरोहितों ने दर्शन पूजन कराने के बाद विजयी भव का आशीर्वाद दिया। पंडों ने पूर्व मुख्यमंत्री को सुनाई अपनी व्यथा

मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुरोहितों ने अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि इस समय पुरोहितों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी रोजी-रोटी मारी जा रही है। सरकार की नीतियों के चलते पुरोहित व यहां की आम जनता बेघर हो रही है।

-----------------

वर्तमान जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों के यहां गए पूर्व मुख्यमंत्री

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार की देर रात पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के घर पर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरिसया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, लल्लू शुक्ला, सुरेश यादव, मुन्नी यादव, अशोक यादव, श्याम अचल यादव, गिरजाशंकर यादव, आशीष यादव के यहां पहुंचे।

chat bot
आपका साथी