सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

स्थानीय विकास खंड के दीपनगर चौराहे पर सांसद के ठहराव पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी व अनुसंगठनिक लोग मिलकर तीन सौ से ऊपर लोगों को कैंप लगा कर सदस्यता ग्रहण कराई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 07:33 PM (IST)
सैकड़ों लोगों ने ग्रहण
की भाजपा की सदस्यता
सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के दीपनगर चौराहे पर सांसद के ठहराव पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी व अनुसंगठनिक मिलकर 300 से ऊपर लोगों को कैंप लगा कर सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता महापर्व अभियान में जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा सदस्यता हेतु उमड़े लोगों को देख ही लग रहा कि मोदी और योगी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो राजेश सिंह, वीरेंद्र कोल महामंत्री और विजेंद्र मौर्य ने भी उमड़ी भीड़ को देख पार्टी और धारा 370 व 35 ए की समाप्ति के निर्णय को सराहा। इस मौके पर अनीस मौर्य, शिव प्रसाद सेठ, विजय पटेल, छोटू चौधरी, कुश गुप्ता आदि रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी