सैकड़ों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

रतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के पर्व पर विध्य धाम गेस्ट हाउस परिसर में रविवार को मनाया गया। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेत नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के राज्य समिति सदस्य मणि शंकर मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सांस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा के दिवाकर मिश्रा रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 06:28 AM (IST)
सैकड़ों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सैकड़ों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत विध्य धाम गेस्ट हाउस परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतनारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सब के हित में काम करने वाली पार्टी है।

कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र उपाध्याय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने राघवेंद्र उपाध्याय को सदस्यता ग्रहण कराई और कहा भारतीय जनता पार्टी के आदेशानुसार पार्टी इनसे कुछ अच्छा करने की और पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे ऐसी अपेक्षा रखता है। मनोज जायसवाल ने कहा कि भाजपा कभी परिवारवाद नहीं करती। इस प्रकार मणि शंकर मिश्रा ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में सचिन उपाध्याय, रघुवर दयाल उपाध्याय, विनय उपाध्याय, राकेश पाठक, शिखर गिरी, हर्षित खत्री, रोहित त्रिपाठी, भावेश शर्मा, मनोरथ द्विवेदी, आदित्य पांडेय आदि रहे। कार्यक्रम समापन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी