विकास की दौड़ में सौ साल पिछड़ा ऊर्जांचल

फतहां स्थित ¨सचाई निरीक्षण गृह में शनिवार को आयोजित लोकदल के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की रणनीतियों पर मंथन किया गया। इस बात पर ¨चता जताई गई कि देश को ऊर्जा व खनिज संपदा प्रदान करने वाला ऊर्जांचल विकास की दौड़ में सौ वर्ष पीछे हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 11:16 PM (IST)
विकास की दौड़ में सौ  साल पिछड़ा ऊर्जांचल
विकास की दौड़ में सौ साल पिछड़ा ऊर्जांचल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : फतहां स्थित ¨सचाई निरीक्षण गृह में शनिवार को आयोजित लोकदल के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की रणनीतियों पर मंथन किया गया। इस बात पर ¨चता जताई गई कि देश को ऊर्जा व खनिज संपदा प्रदान करने वाला ऊर्जांचल विकास की दौड़ में सौ वर्ष पीछे हो गया है।

पार्टी प्रवक्ता व मंडल प्रभारी जयराम पांडेय ने कहा कि 12 वर्षों से शिव व शक्ति धाम को जोड़ने वाला भटौली पुल अर्धनिर्मित होकर त्रिशंकु की तरह हवा में लटक रहा है। इसके लिए अब लोकदल कार्यकर्ता जनांदोलन कर लाखों करोड़ों रुपये डकारने वाले शासक व प्रशासकों को बेनकाब करेंगे। वोट बैंक के नाम पर केंद्र सरकार ने जनता को ठगा है। धर्म की राजनीति अब नहीं चलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय नेता संदीप तोमर ने कहा कि पार्टी के संस्थापक चौधरी चरण ¨सह किसानों के मसीहा थे। अब किसानों का हाल पूछने वाला कोई नहीं है, किसान आत्महत्या को मजबूर है। देश का अन्नदाता बहुत दुखी है। अध्यक्षता ¨वध्यवासिनी पांडेय व संचालन रवींद्र कुमार द्विवेदी ने किया। कमलेश चौहान, नितिन शुक्ला, अभिषेक उपाध्याय, लोकनाथ पांडेय, जोगेश तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी