बारिश से गिरा मकान, पति-पत्नी व पुत्री घायल, मां-पुत्री रेफर

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) तहसील क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार को लगातार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:20 PM (IST)
बारिश से गिरा मकान, पति-पत्नी व पुत्री घायल, मां-पुत्री रेफर
बारिश से गिरा मकान, पति-पत्नी व पुत्री घायल, मां-पुत्री रेफर

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : तहसील क्षेत्र के राजपुर गांव में शनिवार को लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान धराशायी हो गई। इस घटना में मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों संग ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मां-बेटी की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गांव निवासी नन्हकू (52) के कच्चे मकान में उनकी पत्नी अनारकली (48) तथा उनकी पुत्री गुंजा (22) घर के कामकाज में लगी थी। लगातार चार दिन से हो रही रूक-रूक कर बारिश से पूरा मकान गिला हो गया था और भरभराकर गिर गया। इस घटना में नन्हकू और उनकी पत्नी व पुत्री मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होते ही लोग मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में मलबे से तीनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद घायलावस्था में तीनों को सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने अनारकली व गुंजा की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बारिश के चलते पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई और अब पूरा परिवार खुले आसमान में नीचे में रहने को विवश होगा। हालांकि क्षेत्र में कई ऐसे गांव है जहां पर आज भी लोगों को सरकारी छत मयस्सर नहीं हो पाया है, बल्कि वह खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश है।

----------------

बरसात से कच्चा मकान धाराशाई, गृहस्थी नष्ट

जमालपुर : क्षेत्र के हसौली ग्राम पंचायत के मचखानी मौजा में शनिवार को बरसात से भोला बियार का कच्चा मकान गिरकर जमीजोंद हो गया। मकान गिरने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान चारपाई, बिस्तर एवं ड्रम में रखा आनाज मकान के मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने से आधा घंटे पहले गृहस्वामी परिवार सहित मकान से बाहर निकल आया था, अन्यथा हादसा हो जाता।

chat bot
आपका साथी