डंपर व हाइवा की टक्कर, चालक घायल

वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर स्थित दुर्गा पहाड़ के पास सोमवार की दोपहर सोनभद्र की ओर जा रहे डंपर में पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:43 PM (IST)
डंपर व हाइवा की 
टक्कर, चालक घायल
डंपर व हाइवा की टक्कर, चालक घायल

जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर स्थित दुर्गा पहाड़ के पास सोमवार की दोपहर सोनभद्र की ओर जा रहे डंपर में पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि सोमवार की दोपहर ढाई बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर चालक सिकन्दर निवासी कुटहुल थाना चोपन सोनभद्र हाइवा लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने आगे चल रही डंपर में धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी