ऑक्सीजन प्लांट का 30 प्रतिशत कार्य पूरा

जागरण संवाददाता मीरजापुर मंडलीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट बनना शुरू हो गया। लगभग चार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:05 PM (IST)
ऑक्सीजन प्लांट का 30 प्रतिशत कार्य पूरा
ऑक्सीजन प्लांट का 30 प्रतिशत कार्य पूरा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मंडलीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट बनना शुरू हो गया। लगभग चार दिनों बाद यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। मशीन बैठाने के बाद गुड़गांव के इंजीनियर ऑक्सीजन का सैंपल लेने के लिए यहां जाएंगे।

सैंपल को गुड़गांव जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट के बाद मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई होने लगेगी। प्लांट स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। कंपनी के इंजीनियर अमित यादव का कहना है कि जल्द ही यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।

कोरेाना के दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने पर केंद्र सरकार ने प्रत्येक जिले में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद से अबतक गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही, जौनपुर, कानपुर आदि जिलों में प्लांट लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। मीरजापुर में प्लांट लगाया जा रहा है। जो चार दिनों बाद तैयार हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को एक मिनट में 300 लीटर आक्सीजन मिलने लगेगी। यह प्लांट हवा से ऑक्सीजन बनाने का कार्य करेगा। इसमें किसी लिक्विड का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगा। इसलिए भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन तैयार किया जा सकेगा। यहां होगी सप्लाई

मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट से मंडलीय चिकित्सालय और एल -टू चिकित्सालय को ऑक्सीजन सप्लाई किया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर जरूरत पड़ने पर उसे दिया जा सकेगा, लेकिन सबसे पहले इन्हीं दोनों चिकित्सालयों को ऑक्सीजन देने का काम किया जाएगा। अन्य चिकित्सालयों को हनुमान पड़रा में स्थित काब्या इंडस्ट्रीज कंपनी से ऑक्सीजन दिया जाएगा।

वर्जन

प्लांट लगना शुरू हो गया है। चार दिनों बाद तैयार हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को ऑक्सीजन मिलने लगेगा।

डा. कमल कुमार प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय चिकित्सालय

chat bot
आपका साथी