स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार अस्पताल सीज

इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ इ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 08:33 PM (IST)
स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार अस्पताल सीज
स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार अस्पताल सीज

जासं, मीरजापुर : छोलाछाप के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीएमओ की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मड़हिान क्षेत्र में छापेमारी की और चार अस्पतालों को सीज कर दिया गया। इस दौरान काफी अफरातफरी मची रही और चिकित्सकों के पास अस्पतालों को सीज न करने के लिए फोन आते रहे।

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने पीसीपीएनडीटी व झोलाछाप के नोडल डा. गुलाब वर्मा और लिपिक वीपी मिश्रा के साथ पहुंचे और चार अस्पतालों को सीज कर दिया गया। इनमें दीपनगर रोड सुगापाख पर मौजूद कौशल्या क्लीनिक, पटेहरा कला में रामसजीवन मौर्या, रजौहा चौराहा में सुभाष बिद का क्लीनिक और कलवारी बाजार में संध्या हास्पिटल को सीज किया। डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी को तीन दिन का समय दिया गया है कि वे अपने वैध कागजात दिखाएं। इसका नोटिस भी अस्पतालों पर चस्पा किया गया है। समय से कागजात नहीं मिलेंगे तो इन अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग एफआइआर दर्ज कराएगा।

chat bot
आपका साथी