कोविड की दूसरी लहर से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बढ़ी सुविधाएं

जागरण संवाददाता मीरजापुर कोरोना के दूसरी लहर से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:24 PM (IST)
कोविड की दूसरी लहर से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बढ़ी सुविधाएं
कोविड की दूसरी लहर से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बढ़ी सुविधाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोरोना के दूसरी लहर से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्सालयों की हालत को काफी हद तक सुधारा गया है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए एल-टू चिकित्सालय को 50 से 100 बेड का कर दिया गया। वहीं मंडलीय चिकित्सालय में 50 की जगह सौ बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कर दी गई। साथ ही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर में ही प्लांट लगाया जा रहा है।

कोविड की दूसरी लहर ने जब अपना कहर बरपाया तो विभाग से लेकर सरकार तक सजग हो गई। एक अप्रैल से पहले मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए मात्र 40 बेड की सुविधा थी। वहीं एल-टू चिकित्सालय मात्र 50 बेड का था। 25 लाख से अधिक की आबादी वाले मीरजापुर जिले में यह व्यवस्था नाकाफी थी। यह देख सरकार ने मंडलीय चिकित्सालय के 155 बेडों को ऑक्सीजन युक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एल-टू चिकित्सालय को 50 से बढ़ाकर 100 किए जाने की बात कही। सरकार के आदेश के बाद यह सुविधा बढ़ा दी गई। बेड बढ़ने पर स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। अब मरीजों को आराम से बेड मिल जा रहे है। बढ़ाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर

ऑक्सीजन की मांग बढ़ने पर सिलेंडर में भी बढ़ोत्तरी की गई। इससे पहले 50 सिलेंडर बड़े और 30 सिलेंडर छोटे थे, लेकिन अब बड़े सिलेंडर की संख्या 50 से 150 कर दिया गया और छोटा सिलेंडर भी 30 से बढ़ाकर 75 कर दिया गया। इसी प्रकार एल-टू में 25 से 50 सिलेंडर कर दिए गए। यहां पर मात्र एल-टू की सुविधा होने पर 28 वेंटीलेटर हैं। बढ़ाया गया टीकाकरण की संख्या

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लगातार टीकाकारण किया जा रहा है। इसके लिए जिलेभर में कुल 13 सेंटर व 124 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 45 साल के ऊपर के लोगों का अभी टीकाकरण किया जा रहा है। प्रतिदिन दो हजार से लेकर पांच हजार लोगों को टीका लगाया रहा है। जबकि इससे पहले मात्र एक से दो हजार लोगों को ही टीका लगाया जाता था। चिकित्सालय में बढ़ाई गई चिकित्सकों की संख्या

कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए सुविधाओं के साथ ही एल-टू चिकित्सालय में चिकित्सकों की संख्या बढ़ा गई है। पहले आठ-आठ घंटे के लिए छह चिकित्सक ड्यूटी करते थे। अब 12 डाक्टर डयूटी करते हैं। इसमें शुरूआत में बने 50 बेड के एल-टू चिकित्सालय को ओल्ड चिकित्सालय का दर्जा दिया गया। जबकि 50 बेड के नए बने चिकित्सालय को न्यू चिकित्सालय का दर्जा दिया गया है। इसमें 12 चिकित्सक, छह स्टाफ नर्स, दो वार्ड ब्वाय व तीन स्वीपर की संख्या बढ़ाई दी गई है। वर्जन

एक अप्रैल के बाद चिकित्सालयों में बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता, स्टाफ की संख्या आदि बढ़ाया गया है। वर्तमान में स्थिति थोड़ी नियंत्रण में है। संक्रमित केस कम आ रहे हैं।

- डा. पीडी गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, मीरजापुर।

chat bot
आपका साथी