ईद की दी मुबारकबाद अफसरों ने किया भ्रमण

ईद पर्व के अवसर पर जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था को देखते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था व लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लिया गया। सोमवार सुबह अधिकारियों ने संयुक्त रुप से शहर क्षेत्र में ईद पर्व के अवसर पर शांति व कानून व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को ईद की बधाई भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:09 PM (IST)
ईद की दी मुबारकबाद अफसरों ने किया भ्रमण
ईद की दी मुबारकबाद अफसरों ने किया भ्रमण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : ईद पर्व के अवसर पर जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था को देखते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था व लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लिया गया। सोमवार सुबह अधिकारियों ने संयुक्त रुप से शहर क्षेत्र में ईद पर्व के अवसर पर शांति व कानून व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को ईद की बधाई भी दी।

मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था थी ताकि लोग सामूहिक रूप से इकट्ठा ना हों। अपने-अपने घरों में रहकर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। साथ ही शांतिपूर्वक अपने घरों में त्योहार मनाया गया। वर्तमान समय में फैली कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का अनुपालन करने तथा शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर अपने-अपने घरों में रहकर पर्व को मनाने की अपील बार-बार की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, एएसपी प्रकाश स्वरुप पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी