बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू होने पर लोगों में हर्ष

जागरण ने 16 अक्टूबर के अंक मे पेज नंबर 6 परओड़ी से गोगहरा मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहींशीर्षक से संपर्क मार्ग की बदहाली की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:07 AM (IST)
बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू होने पर लोगों में हर्ष
बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू होने पर लोगों में हर्ष

जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : जागरण ने 16 अक्टूबर के अंक में पेज संख्या छह पर 'ओड़ी से गोगहरा मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं' शीर्षक से संपर्क मार्ग की बदहाली की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया है। कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया है।

संपर्क मार्ग का निर्माण हो जाने से दर्जनों गांवों के किसानों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। ओड़ी , हसौली, लोढवां, करजी, घसरौड़ी, चैनपुरा, चरगोड़ा, गौरी, गुलौरी गांव के ग्रामीण इस संपर्क मार्ग से ब्लाक मुख्यालय और बबुरी चंदौली जाने के लिए आवागमन करते है। बदहाल संपर्क मार्ग के निर्माण से किसानों और छात्र-छात्राओं को भी स्कूल आने-जाने में काफी आसानी होगी। संपर्क मार्ग वर्षों से गड्ढ़ों में परिवर्तित हो गया था। बदहाल संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो जाने पर बचाऊ तिवारी, अचलेश्वर दुबे, वीरबहादुर सिंह, पिटू सिंह, अजय पांडेय, सारनाथ तिवारी, अविनाश पटेल, सतेंद्र नाथ त्रिपाठी, बेचन तिवारी, उमाशंकर यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी