विध्य की महिलाओं का आत्मबल बढ़ाएंगी राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को जिले में आएंगी। इस दौरान वह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:29 PM (IST)
विध्य की महिलाओं का आत्मबल बढ़ाएंगी राज्यपाल
विध्य की महिलाओं का आत्मबल बढ़ाएंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को जिले में आएंगी। इस दौरान वह विध्य क्षेत्र की महिलाओं का आत्मबल बढ़ाएंगी। राज्यपाल नगर के लोहिया तालाब स्थित स्कूल में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी। मिशन वन जीपी वन बीसी के तहत समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगी। वहीं पारिश्रमिक के रूप में संगीता और सुनीता को 111 करोड़ का डेमो चेक प्रदान करेंगी। मिशन शक्ति के तहत अंजली, पूनम, रूचि, सुप्रिया और प्रियंका को साइकिल का वितरण करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान एक जनपद एक उत्पाद के तहत कालीन में अफसाना बेगम, एलइडी बल्ब में शशि देवी व किरन देवी, दोना-पत्तल में सिराजी देवी, ब्रेसलेट एवं रुद्राक्ष माला में अनीता देवी, मशरूम उत्पादन में सावित्री और वंदना मौर्य सफलता की कहानी बयां करेंगी। वहीं स्कूल ड्रेस निर्माण में शिव कुमारी, बिजली बिल कलेक्शन में निर्मला देवी व रंजना यादव और पापड़ निर्माण कर स्वावलंबी बनने वाली राजमनी देवी राज्यपाल को सफलता की कहानी अपनी जुबानी बताएंगी। डीसी एनआरएलएम डा. घनश्याम प्रसाद ने बताया कि जनपद की राजकुमारी, सरिता, भारती, गीता, पानकली, मालती, बबुलिया, रीता, रानी, शांति, इसरावती राज्यपाल के हाथों सामुदायिक शौचालय की चाभी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगी। पुतुरा देवी, निशा देवी, फुलवासी, सीमा और निर्मला देवी आदि मुसहर महिलाओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र और चाबी का वितरण करेंगी। ड्रैगन फ्रुट की खेती करने वाली पार्वती और फार्म मिशनरी की लाभार्थी रेनू मौर्या भी राज्यपाल से रूबरू होंगी। आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिला सुमन देवी, रिकी कुमारी, गीता देवी, निर्मला देवी, नीतू देवी, संतरा देवी को सिलाई मशीन का वितरण करेंगी। राज्यपाल का कार्यक्रम

दोपहर 1.00 बजे : अष्टभुजा डाक बंगला

दोपहर 1.30 बजे : टीबी से जुड़ें बच्चों की पहचान कार्यक्रम

दोपहर 2.35 बजे : मां विध्यवासिनी का दर्शन पूजन

दोपहर 2.55 बजे : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यक्रम

दोपहर 3.45 बजे : अष्टभुजा हेलीपैड से प्रयागराज के लिए प्रस्थान

chat bot
आपका साथी