जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

हिदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मां विध्यवासिनी के धाम में सपरिवार मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ काशी के प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला ने भी मां का दर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:05 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : हिदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को मां विध्यवासिनी के धाम में सपरिवार मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ काशी के प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला ने भी मां का दर्शन किया। इससे पूर्व शीतला मंदिर तिराहे पर मंडल प्रभारी संजय चंद्र, जिला संयोजक अमित श्रीनेत सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दर्शन करने के बाद प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला संयोजक अमित श्रीनेत के लाल बाग स्थित आवास पर पहुंचकर हिदू युवा वाहिनी जनपद और मंडल इकाई के कार्यो की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया कि 2022 में पुन: योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठन के लोग तत्पर हो जाएं। हर जगह जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। शरद कुमार, विजय गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अमन, उत्कर्ष सहित अन्य हिदू युवा वाहिनी सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी