शिक्षक व कर्मचारी हित में सरकार बहाल करे पुरानी पेंशन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और कर्मचारी शिक्षक व संयुक्त मोर्चा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या समाधान की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:13 PM (IST)
शिक्षक व कर्मचारी हित में सरकार बहाल करे पुरानी पेंशन
शिक्षक व कर्मचारी हित में सरकार बहाल करे पुरानी पेंशन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और कर्मचारी, शिक्षक व संयुक्त मोर्चा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष विजयलाल दुबे ने लंबित समस्याओं के निराकरण सहित पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया। शिक्षक संयुक्त मंत्री रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के बाद व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। प्रदेश सरकार एक जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रिज महंगाई भत्ता का एरियर भुगतान करें।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गंभीर इलाज के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। आउट सोर्सिंग व संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा, भविष्य में स्थायीकरण के लिए नीति व समान कार्य के लिए समान वेतन लागू हो। राजकीय निगमों के शेष कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने, गठित अधिकृत समिति समाप्त करके वर्ष 2020 से पूर्व की व्यवस्था लागू किया जाए।

निगम व उपक्रम को चलाने के लिए ठोस नीति बने। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति खोलते हुए स्वीकृत पदों पर सीधी भर्ती तथा सीचपाल, सीच पर्यवेक्षक, जिलेदार, नलकूप चालक, ट्यूबवेल टेक्नीशिय, वेटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्राख्यापित किया जाए। मोहनलाल यादव, आनंद सिंह, जय प्रकाश दुबे, शकुंतला मिश्रा, इंद्रजीत शुक्ल, रितेश, अभय, नीरज, राजेश, विभा शुक्ला, विकास सिंह, पूनम सोनी, चंदन सिंह, अनामिका, रंजना, अर्चना विश्वकर्मा, साधना, अनीता थीं।

chat bot
आपका साथी