माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के बैनर तले शि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:56 PM (IST)
माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के बैनर तले शिक्षकों ने फतहां स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

मंडल अध्यक्ष बेचन सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा। इसमें कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूल खोलने की मांग की। साथ ही वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जीविकोपार्जन के लिए सम्मानजनक मानदेय की मांग की।

मंडल महामंत्री उमादत्त मिश्र, मंडल प्रभारी कमलेश उपाध्याय ने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष सोनभद्र केपी मौर्य ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर सेवा शर्तों से आच्छादित किया जाए। वित्तविहीन मान्यता की असंगत धार 7क (क) को संशोधित करके सुसंगत धारा 7 (4) में परिवर्तित किया जाए। जिलाध्यक्ष मीरजापुर विजय कुमार सिंह ने मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की वेतन संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।

महामंत्री राजबाबू यादव ने कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर स्थाई करें। जिलाध्यक्ष भदोही हंसराज यादव ने कोरोना काल में मृत शिक्षकों के आश्रितों को 50 लाख देने की मांग की। महामंत्री भदोही राजाराम पाल ने कहा कि राजकीय व माध्यमिक सहायता प्राप्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाए।

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के सदस्य सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें कई बार आश्वस्त किया गया कि किंतु मांगें अभी तक पूर्ण नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी