निलंबित कर्मचारियों पर निर्णय ले सरकार

मीरजापुर पथरहिया में उत्तर प्रदेश खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Aug 2021 08:43 PM (IST) Updated:Tue, 10 Aug 2021 08:43 PM (IST)
निलंबित कर्मचारियों पर निर्णय ले सरकार
निलंबित कर्मचारियों पर निर्णय ले सरकार

मीरजापुर : पथरहिया में उत्तर प्रदेश खाद्य रसद अराजपत्रित कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्या और विभाग में वर्षों से निलंबित कर्मचारियों के बारे में निर्णय लेने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष नारायणजी दूबे ने कहा कि इस बाबत परिषद अध्यक्ष जेएन तिवारी ने खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा है। उन्होंने गंभीरत से लेते हुए निर्णय लेने की मांग की है। विभाग सरकार की अति महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन करता है, जिसके माध्यम से गरीबों को अन्न वितरण का कार्य किया जा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण का उत्तरदायित्व विभागीय कर्मचारियों पर है। खाद्य रसद विभाग में ठेकेदारों की राजनीतिक पकड़ के चलते आए दिन कर्मचारियों को झूठे प्रकरणों में फंसा कर निलंबित करा दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में कमलकुंज चौबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी