जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाएं सरकार की योजनाएं
जागरण संवाददाता मीरजापुर उत्तर प्रदेश सचिव विधानसभा सचिवालय समिति के सभापति डा. अरुण कुम
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश सचिव विधानसभा सचिवालय समिति के सभापति डा. अरुण कुमार ने अष्टभुजा डाक बंगले में अधिकारियों की बैठक की। जिले में समाज कल्याण व खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों से संचालित योजनाओं का हाल जाना। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी व एडीएम यूपी सिंह ने जनपद में संचालित योजना और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। विध्याचल में समुचित साफ-सफाई नहीं मिलने पर ईओ ओम प्रकाश से कड़ी नाराजगी जताई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दूबे को निर्देश दिया कि वृद्धा पेंशन पात्र लाभार्थियों को मिले। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं होने पाए। वृद्धाश्रम के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें। उत्पीड़न व पारिवारिक लाभ संबंधी सूचना विधायक को अवश्य दें। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह को निर्देश दिया कि किसानों से पारदर्शी तरीके से उपज की खरीद की जाए। सरकार की मंशानुरुप अधिक से अधिक किसान योजना से लाभान्वित हो सके। डीएसओ उमेशचंद्र को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को पारदर्शी तरीके से अनाज वितरण हो। सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ प्रभावित व्यक्ति को मिले। बैठक में सदस्य अगयश राम सरन वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वीर विक्रम सिंह प्रिस और उमेश मलिक ने भी समीक्षा की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, डिप्टी सेक्रेटरी शरद शुक्ला, आरओ धर्मेंद्र यादव, विध्येश्वरी पांडेय, पिछड़ा वर्ग कुलदीप मिश्रा, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, सीडीपीओ आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।