गणेशजी को राखी बांध बालगृह की बालिकाओं ने मनाया पर्व

बाल गृह बालिका पक्का पोखरा गृह में आवासित निराश्रित बालिकाओं ने अपने हाथों से राखी बनाई को गणपति भगवान को अर्पण कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। साथ ही साथ भगवान से प्रार्थना कि कोरोना महामारी जल्द से जल्द खत्म हो। संस्था की उप सचिव रषिमका सिंह ने बालिकाओं को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए महत्व बताया। कहाकि रक्षाबंधन एक हिन्दू व जैन त्यौहार है जो प्रतिवर्ष श्रवण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। अधीक्षिका अर्चना सिंह ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गणेश भगवान को राखी अर्पण कराया। कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के रिश्तों को मजबूत बनाता है। राखी उपहार तथा मिठाई देकर अपना प्यार साझा करते है। अर्चना सिंह ताजिम खान सीता सिंह आभा सिंह अर्शी बानों तथा प्रियंका यादव ने बालिकाओं को बधाई व मिष्ठान वितरण किया गया। प्रबंधक चन्द्र कुमार ने उत्साहवर्धन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:55 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:53 PM (IST)
गणेशजी को राखी बांध बालगृह  की बालिकाओं ने मनाया पर्व
गणेशजी को राखी बांध बालगृह की बालिकाओं ने मनाया पर्व

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बाल गृह बालिका पक्का पोखरा गृह में आवासित निराश्रित बालिकाओं ने अपने हाथों से राखी बनाई को गणपति भगवान को अर्पण कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भगवान से प्रार्थना कि कोरोना महामारी जल्द से जल्द खत्म हो। संस्था की उप सचिव रश्मि सिंह ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए महत्व बताया। कहा कि रक्षाबंधन एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष श्रवण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। अधीक्षिका अर्चना सिंह ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए गणेश भगवान को राखी अर्पण कराया। कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के रिश्तों को मजबूत बनाता है। राखी, उपहार तथा मिठाई देकर अपना प्यार साझा करते हैं। अर्चना सिंह, ताजिम खान, सीता सिंह, आभा सिंह, अर्शी बानो तथा प्रियंका यादव ने बालिकाओं को बधाई व मिष्ठान वितरित किया। प्रबंधक चन्द्र कुमार ने उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी