छात्राएं बने साहसी, विपत्ति पर डायल करें 112

मिशन शक्ति फेज 03 के तहत नगर के जीडी बिनानी कालेज में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:08 PM (IST)
छात्राएं बने साहसी, विपत्ति पर डायल करें 112
छात्राएं बने साहसी, विपत्ति पर डायल करें 112

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन शक्ति फेज 03 के तहत नगर के जीडी बिनानी कालेज में गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम और बैंकिंग फ्राड के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देशन में एसआइ जयराम, महिला कांस्टेबल शिखा पटेल ने कहा कि विपत्ति के समय धैर्य से काम लें। हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। विपत्ति के समय 112 पर काल करें। वहीं आवश्यकतानुसार वुमेन हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर तत्काल काल करें। आपकी त्वरित मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने अभिभावक को विश्वास में लें।

chat bot
आपका साथी