गंगा यात्रा से पहले पहुंचा गंगा रथ

27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा से पहले प्रदेश सरकार ने गंगा रथ रवाना किया है। शुक्रवार को गंगा रथ मीरजापुर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस रथ को गंगा यात्रा के लिए सजाया गया है। जिस रुट से यात्रा निकलेगी उस रुट के चित्र रथ पर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने गंगा रथ को आगे के लिए रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM (IST)
गंगा यात्रा से पहले पहुंचा गंगा रथ
गंगा यात्रा से पहले पहुंचा गंगा रथ

जासं, मीरजापुर : 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा से पहले प्रदेश सरकार ने गंगा रथ रवाना किया है। शुक्रवार को गंगा रथ मीरजापुर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस रथ को गंगा यात्रा के लिए सजाया गया है। जिस रुट से यात्रा निकलेगी उस रुट के चित्र रथ पर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने गंगा रथ को आगे के लिए रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि शासन स्तर से दो रथ विभिन्न जिलों की यात्रा के लिए निकाले गए हैं जिसमें से एक रथ मीरजापुर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी गंगा यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा 29 जनवरी को चुनार पहुंचेगी जहां परेड ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा महुवरिया स्थित जीआईसी मैदान पर भी विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी