वृद्धाश्रम पर महिलाओं में बांटा फल, मिठाई व साड़ी

रोटरी क्लब विध्याचल की ओर से पटेंगरा नाला स्थित वृद्धाश्रम में 40 महिलाओं के बीच फल मिठाई व साड़ी वितरित की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर भी बांटा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM (IST)
वृद्धाश्रम पर महिलाओं में  बांटा फल, मिठाई व साड़ी
वृद्धाश्रम पर महिलाओं में बांटा फल, मिठाई व साड़ी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : रोटरी क्लब विध्याचल की ओर से पटेंगरा नाला स्थित वृद्धाश्रम में 40 महिलाओं के बीच फल, मिठाई व साड़ी वितरित की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर भी बांटा।

अध्यक्ष श्रीगोपाल सोनी ने कहा कि वृद्धाश्रम पर महिलाओं के बीच सामग्रियों का वितरण करने से आत्म संतुष्टि की अलग ही अनुभूति हुई। रोटरी क्लब विध्याचल जरूरतमंद के हिसाब से सेवा कार्य में हमेशा ही भूमिका निभाता रहा है और आगे भी करता रहेगा। सचिव रो. अमित सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजक सह सचिव मयंक गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान रो. संतोष गोयल, संजय सिंह गहरवार, डा. अमित केशरवानी, अनुराग जायसवाल, पीयूष जायसवाल, रजत श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, गौरव खेमका, विवेक बरनवाल, सुशील झुनझुनवाला, दीपक अग्रवाल, अनिल बरनवाल, सुशील सिंह, अमित सोनी, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, नीलू आदि रहे।

chat bot
आपका साथी