निश्शुल्क कानूनी सहायता व विधिक सहायता की दी जानकारी

नरायनपुर ब्लाक सभागार में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निश्शुल्क कानूनी सहायता विधिक सहायता महिलाओं व बच्चों के अधिकार निश्शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:51 PM (IST)
निश्शुल्क कानूनी सहायता व विधिक सहायता की दी जानकारी
निश्शुल्क कानूनी सहायता व विधिक सहायता की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नरायनपुर ब्लाक सभागार में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निश्शुल्क कानूनी सहायता, विधिक सहायता, महिलाओं व बच्चों के अधिकार, निश्शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। बीडीओ पवन कुमार सिंह ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण पखवारा मनाए जाने के लिए समस्त प्रधानों से कहा। इसके लिए जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया, डायरिया, टायफाइड, डेंगू आदि संचारी रोग से नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा के छिड़काव तथा कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोशल आडिट निदेशालय के नेतृत्व में सदस्यों को ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों में सोशल आडिट की भूमिका व महत्व के संबंध में चर्चा की गई।

इसमें एडीओ केके सिंह, एडीओ आइएसबी रवींद्र सिंह, सहकारिता राजेश सिंह, समाज कल्याण रमाकांत मिश्रा व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर संजय वर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी