चार जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

लोहिया तालाब स्थित श्री कान्य कुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज की वाटिका में 17 नवंबर को श्री मोदनसेन महाराज का वार्षिकोत्सव के अवसर पर चार जोड़ी वर- वधुओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM (IST)
चार जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
चार जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

जासं, मीरजापुर : लोहिया तालाब स्थित श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज की वाटिका में 17 नवंबर को श्री मोदनसेन महाराज का वार्षिकोत्सव के अवसर पर चार जोड़ी वर-वधुओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया है। समाज के पदाधिकारियों के सम्मान के बाद सामूहिक विवाह के लिए लड़का व लड़कियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। उसके बाद सामूहिक विवाह होगा। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष विष्णु मोदनवाल व मीडिया प्रभारी घनश्याम दास मोदनवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम आर्य व अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सामूहिक विवाह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भी शामिल होंगी। भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी