चोरी की सरिया के साथ चार गिरफ्तार

देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी की सरिया के साथ चार लोगों को क्षेत्र के दुबरा पहाड़ी मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप को बरामद किया है। सभी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:19 PM (IST)
चोरी की सरिया के साथ चार गिरफ्तार
चोरी की सरिया के साथ चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : देहात कोतवाली पुलिस ने चोरी की सरिया के साथ चार लोगों को क्षेत्र के दुबरा पहाड़ी मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप को बरामद किया है। सभी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

उपनिरीक्षक जितेंद्र सरोज सोमवार की रात आरक्षी अजय यादव, आजाद हिद यादव व नीरज पटेल के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। सूचना मिली कि एक पिकअप पर कुछ लोग चोरी की सरिया लेकर जाने वाले हैं। जानकारी होते ही वे क्षेत्र के दुबरा पहाड़ी मोड़ पर पहुंचकर वाहन चेकिग करने लगे। इसी बीच एक पिकअप आते हुए दिखाई दी। उसे रोका तो उसपर सरिया लदा हुआ था।

तत्काल उसपर सवार चार आरोपितों को हिरासत में लेते हुए करनपुर पुलिस चौकी ले आए। पूछताछ की तो पाया कि पिकअप पर लदा हुआ सरिया चोरी का है। आरोपितों ने सरिया को क्षेत्र के समोगरा गांव के पास से चुराया था। जिसे बेचने के लिए लालगंज की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से विनोद कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी हर्रई थाना विध्याचल, शिवकुमार गुप्ता पुत्र स्व. नन्हकू गुप्ता निवासी अहमलपुर, अजय गुप्ता पुत्र मनोहर दत्त गुप्ता निवासी बुढ़वा थाना बाढ़सागर जनपद शहडोल मध्य प्रदेश व शिवशंकर पुत्र शंभू प्रसाद निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ हलिया को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि पिकअप पर कुल 18 क्विटल सरिया लदा हुआ था।

chat bot
आपका साथी