छह दुकानों पर मिला पॉलीथिन, वसूला जुर्माना

प्रदेश में पालीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी लोग चोरी छिपे पालीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी तस्दीक रोजाना उठाए जाने वाले कूड़े के ढेर में पड़ी प्लास्टिक की पन्नियां कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:13 PM (IST)
छह दुकानों पर मिला पॉलीथिन, वसूला जुर्माना
छह दुकानों पर मिला पॉलीथिन, वसूला जुर्माना

जासं, चुनार (मीरजापुर) : प्रदेश में पालीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद भी लोग चोरी छिपे पालीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी तस्दीक रोजाना उठाए जाने वाले कूड़े के ढेर में पड़ी प्लास्टिक की पन्नियां कर रही हैं। बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने टेकौर मुहल्ले से लेकर स्टेशन रोड तक अभियान चलाकर दुकानदारों के यहां छापेमारी की। इस दौरान 6 दुकानदार प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग करते हुए मिले। जिनसे पांच-पांच सौ रुपए के हिसाब से तीन हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया। टीम में सफई निरीक्षक मिथिलेश ¨सह, जेई जलकल ई. सौरभ प्रकाश, कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी