सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच पूर्व सीएम ने लिया अड़गड़ानंद से आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:09 PM (IST)
सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच पूर्व सीएम ने लिया अड़गड़ानंद से आशीर्वाद
सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंच पूर्व सीएम ने लिया अड़गड़ानंद से आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद का आशीर्वाद लेने आए थे। आश्रम में करीब डेढ़ घंटे से अधिक प्रवास के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भक्तिभाव से ओतप्रोत नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी अड़गड़ानंद महराज का आशीर्वाद लेने आया हैं। ऐसा नहीं है कि पहली बार आए हैं। महाराज जनमानस को दिशा देने के लिए लगातार यथार्थ गीता के बारे में जानकारी देने के साथ जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा कर रहे हैं। स्वामी अड़गड़ानंद अपने ज्ञान से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा दे रहे हैं और लोगों को धर्म का सही रास्ता दिखा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाराज के कक्ष में एकांत में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान स्वामीजी ने उनसे धर्म और समाज की वर्तमान दशा पर चर्चा करते हुए उन्हें यथार्थ गीता भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ संत नारद महराज, सोहम बाबा, लाले महराज, हरिमोहर सिंह, अनुभवानंद महराज, अंकुश बाबा, रामरक्षानंद महराज आदि मौजूद थे। -----------------

मां विध्यवासिनी के आशीर्वाद

से मिलेगी सफलता

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मां विध्यवासिनी का आशीर्वाद लेंगे। विध्य की धरा को पार्टी के लिए शुभ बताते हुए सोनभद्र के शिविर को याद किया। कहा कि उन्हें याद है कि सोनभद्र में सपा का शिविर हुआ था और उसके बाद प्रदेश में सरकार बनी थी। आने वाले समय में जनता के बीच में जाने के पूर्व सपा के कार्यकर्ता को ट्रेंड करना है।

chat bot
आपका साथी