प्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं मां यशोदा, वैसा करें पालन

किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को लोकभवन लखनऊ में सुबह 11 बजे से किया गया।इसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट नगर पालिका परिषद नगर पंचायत खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा वीडियो मोबाइल वैन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस ने मुख्यमंत्री के विचारों को सुना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 10:51 PM (IST)
प्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं मां यशोदा, वैसा करें पालन
प्रथम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं मां यशोदा, वैसा करें पालन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को लोकभवन लखनऊ में सुबह 11 बजे से किया गया। इसका सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा वीडियो मोबाइल वैन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस ने मुख्यमंत्री के विचारों को सुना।

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं मानदेय में 1500 और 800 रुपये की वृद्धि करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली आंगनबाड़ी मां यशोदा थीं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां यशोदा की तरह बच्चों की देखभाल करें। प्रत्येक 25 तारीख को धात्री महिलाओं के लिए ममता दिवस का आयोजन किया जाता है। समुदाय आधारित गतिविधियों में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रति माह छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्नप्रासन कराया जा रहा है। इस दौरान डीपीओ प्रमोद ¨सह, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी र¨वद्रनाथ ¨सह ने बताया कि मार्च महीने की 8 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान बीडीओ हेमंत कुमार ¨सह, सुजीत ¨सह, कल्याणी देवी, चंद्रकांता पांडेय, सावित्री देवी, हीरावती देवी, मनोरमा देवी, सीमा आदि थे।

chat bot
आपका साथी