रंजिश को लेकर मारपीट, महिला प्रधान समेत 9 घायल

जागरण संवाददाता भावां (मीरजापुर) मड़िहान क्षेत्र के रामपुर 33 गांव में चुनावी रंजिश को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:42 PM (IST)
रंजिश को लेकर मारपीट, महिला प्रधान समेत 9 घायल
रंजिश को लेकर मारपीट, महिला प्रधान समेत 9 घायल

जागरण संवाददाता, भावां (मीरजापुर) : मड़िहान क्षेत्र के रामपुर 33 गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से महिला ग्राम प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

ग्राम प्रधान जिउती देवी (30) अपने घर में बैठी थी। इसी बीच उसी गांव के चार-पांच की संख्या में लोग लाठी-डंडे से लैस होकर प्रधान के घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान ज्योति देवी पत्नी ब्रह्देव, ब्रह्मदेव पुत्र सीताराम, सरजू सिंह, अश्वनी कुमार, लालती देवी, मीरा देवी, कर्मजीत सिंह, निर्मला सिंह, सुमन देवी को मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया, जिससे सभी घायल हो गए। वही प्रधान के भाई सरजू सिंह का दाहिना हाथ टूट गया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। वही गांव के लोगों का आरोप है कि सोनकर बस्ती के लोग अवैध नशे का व्यापार करते हैं और आए दिन इस प्रकार के वारदात को अंजाम देते हैं। हालांकि उदल, मनोज, घुंटी और आनंद सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मड़िहान राज कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी