उर्वरक, बीज, कृषि कार्य में लगे लोगों को मिली छूट

जासं मीरजापुर कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति में कृषि क्षेत्र में उर्वरक कीटनाशी बीज आपूर्ति एवं बिक्री करने वालों को छूट मिली है। जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार पटेल ने कहा कि जायद फसल सब्जी की बुआई के साथ साथ रबी की फसल की कटाई आदि चल रहे हैं। कहा कि उर्वरक बीज एवं कृषि रसायनों के बिक्री केंद्र पूर्व की भांति खुलेगा तथा निर्माण एवं आपूर्ति संचालित रहेगा। रेलवे रैक द्वारा उर्वरक की आपूर्ति एवं लोडिग तथा अनलोडिग में श्रमिकों को छूट दी गई है। इसके साथ ही रबी फसलों की कटाई में होने वाले कम्बाइन हारवेस्टर तथा कृषि श्रमिक और बीज विधायन संयत्रों के संचालन व कार्य में लगे श्रमिकों को लॉकडाउन से छूट प्रदान की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 06:08 AM (IST)
उर्वरक, बीज, कृषि कार्य में
लगे लोगों को मिली छूट
उर्वरक, बीज, कृषि कार्य में लगे लोगों को मिली छूट

जासं, मीरजापुर : कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की स्थिति में कृषि क्षेत्र में उर्वरक, कीटनाशी, बीज आपूर्ति एवं बिक्री करने वालों को छूट मिली है। जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार पटेल ने कहा कि जायद फसल, सब्जी की बुआई के साथ साथ रबी की फसल की कटाई आदि चल रहे हैं। कहा कि उर्वरक, बीज एवं कृषि रसायनों के बिक्री केंद्र पूर्व की भांति खुलेगा तथा निर्माण एवं आपूर्ति संचालित रहेगा। रेलवे रैक द्वारा उर्वरक की आपूर्ति एवं लोडिग तथा अनलोडिग में श्रमिकों को छूट दी गई है। इसके साथ ही रबी फसलों की कटाई में होने वाले कम्बाइन हारवेस्टर तथा कृषि श्रमिक और बीज विधायन संयत्रों के संचालन व कार्य में लगे श्रमिकों को लॉकडाउन से छूट प्रदान की गई है।

chat bot
आपका साथी