पशु चिकित्सा संकाय के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला

बरकछा स्थित बीएचयू दक्षिणी परिसर में संचालित पशु चिकित्सा संका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:23 PM (IST)
पशु चिकित्सा संकाय के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला
पशु चिकित्सा संकाय के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बरकछा स्थित बीएचयू दक्षिणी परिसर में संचालित पशु चिकित्सा संकाय के छात्र-छात्राएं दूसरे दिन भी धरनारत रहीं। पशु चिकित्सा संकाय की मान्यता और ईंटर्नशिप आदि की मांगों को लेकर नाराज भावी पशु चिकित्सकों ने शुक्रवार को विभाग के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इससे धरनारत छात्र-छात्राओं ने परिसर में एकेडमिक कार्य, पठन-पाठन को पूरी तरह से ठप कर दिया। ताला लगने के कारण विभाग के प्रोफेसर तक को अंदर नहीं जाने दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि संकाय को बने हुए चार वर्ष हो गए, लेकिन आज तक मान्यता नहीं मिली। वेटनरी साइंस में वर्ष 2017, 2018, 2019 बैच के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कराने की आज तक कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। संकाय के विद्यार्थियों ने कई बार संकाय प्रमुख से मिलकर मांगों को अवगत कराया। बावजूद इसके छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। धरने पर मुख्य रूप से अंतिम वर्ष के छात्र अपने मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। पशु चिकित्सा संकाय महेश, विपिन, अखिलेश, साक्षी, अंजू, जयमाला, शशिभूषण आदि ने कहा कि मान्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए और पुराने छात्रों का ईंटर्नशिप कराया जाए। छात्र-छात्राओं ने मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। कहा कि इस दौरान छात्रों को कुछ भी होता है तो विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी होगी। प्रभारी प्राचार्य प्रो. रमा देवी निम्मनापल्ली ने शुक्रवार को छात्र-छात्राओं से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक इंटर्नशिप के लिए अनुमति मिल जाएगी। इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई है।

chat bot
आपका साथी