किसानों ने की सफाई, फसलों को मिला पानी

-किसानों का आरोप गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई -फसलों को सूखता देख श्रमदान क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:12 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:13 AM (IST)
किसानों ने की सफाई, फसलों को मिला पानी
किसानों ने की सफाई, फसलों को मिला पानी

-किसानों का आरोप, गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

-फसलों को सूखता देख श्रमदान कर सफाई का उठाया बीड़ा जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड क धनसिरिया ग्राम सभा के नौड़िहवा में नहर की सफाई न होने पर किसान खुद ही सफाई कार्य में जुट गए। नहर की सफाई हो जाने से पानी खेत तक पहुंचने लगे और फसलों को संजीवनी मिल गई। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित विभाग व ग्राम प्रधान से गुहार लगाइ्र लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई तो फसलों को सूखता देख खुद सफाई करने का बीड़ा उठा लिया।

गांव निवासी किसान सुनील ने बताया कि नाली की साफ-सफाई वर्षों से नहीं हुई है। क्षेत्र के हौसला प्रसाद, नन्हे, कृष्ण कुमार, विजय बहादुर, शेखर, लल्लू, विनोद कुमार, देवेंद्र पाठक, गणेश सिंह, महेश सिंह सहित अन्य किसान नाली सफाई के लिए आगे आए। कुछ ही देर में पानी आगे बढ़ता देख किसानों के हौसले और बढ़ गए। इसके बाद लगभग दो किमी तक नहर की सफाई कर डाली। वहीं अन्य किसानों ने कहा कि प्रधान के पास समय तक नहीं है कि नाली की सफाई करा सकें। अगर नरेगा के माध्यम से नाली की सफाई हो जाती है तो किसानों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती। कटान होने से किसानों ने बोरे में मिट्टी डालकर उसे बांधा तब जाकर पानी आने लगा।

chat bot
आपका साथी