धान खरीद का भुगतान पाने को किसान लगा रहे क्रय केंद्र व बैंक का चक्कर

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) क्षेत्र में दो क्रय केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होने के बा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:19 PM (IST)
धान खरीद का भुगतान पाने को किसान लगा रहे क्रय केंद्र व बैंक का चक्कर
धान खरीद का भुगतान पाने को किसान लगा रहे क्रय केंद्र व बैंक का चक्कर

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र में दो क्रय केंद्र के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद अन्य धान क्रय केंद्र प्रभारियों के बीच ऊहापोह की स्थित बनी हुई है। धान बेच चुके किसानों के खाते में धन अभी नहीं आया है। इन क्रय केंद्रों को बंद भी कर दिया गया है। प्राइवेट क्रय केंद्रों के बंद किए जाने के बाद से नई व्यवस्था के तहत धान खरीद शुभारंभ किया जा रहा है। नई व्यवस्था में उप जिलाधिकारी को प्रमुख जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अभी किसान अपने नंबर की प्रतीक्षा में लगे हुए है। आखिरकार उनके धान की खरीद कब तक की जाएगी। यह एक संशय बना हुआ है।

हाल यह है कि धान क्रय केंद्रों पर नियमित पहुंचने वाले किसानों की संख्या का अनुपात देखकर लगता है कि अभी किसानों की संख्या अधिक है। इन किसानों को धान विक्रय करना है। वे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। वैसे भी इस बार क्षेत्र में धान की उपज अधिक मात्रा में सुनाई दे रहा है। फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होने से क्रय केंद्रों पर भीड़ लगी हुई है। वही संत नगर क्रय केंद्र की गड़बड़ी के उजागर होने से किसानों में प्रसन्नता इस बात को लेकर आई है कि अब इस तरह की गड़बड़ियां कोई भी क्रय केंद्र पर नहीं देखने को मिलेगी। बता दें कि रामपुर कामता प्रसाद में स्थित देव निधि क्रय केंद्र पर मिली गड़बड़ी के बाद जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद बंद कर दिया गया है। इन क्रय केंद्रों पर एक महीने से अधिक समय से विक्रय करने वाले किसानों का पैसा अभी तक खाते में नहीं पहुंचा है इसको लेकर के किसान हताश हो रहे हैं कि आखिर कब तक पैसा आएगा, बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। किसानों के समस्या को देखते हुए निराकरण किए जाने की जरूरत बनी हुई है। इसमें बल्हिया खुर्द में एनसीसीएफ व रामपुर कामता प्रसाद में देवनिधि एग्रो के किसान भुगतान के लिए परेशान है।

डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि धान खरीद के बाद भुगतान बैंकों को भेजा गया है। क्रमश: किसानों का भुगतान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी