घड़रोज के आंतक से किसान परेशान

छानबे क्षेत्र में घड़रोज का आतंक किसानों की फसल जहां चौपट कर रहे हैं। वहीं गरीब किसान घड़रोज के आतंक का तमाशा देखने को विवश है। क्षेत्र में हजारों की संख्या में घड़रोज गांव में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाड़तोड़ मेहनत कर किसानों की खड़ी फसल को चट कर जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 12:09 AM (IST)
घड़रोज के आंतक  से किसान परेशान
घड़रोज के आंतक से किसान परेशान

जासं, जिगना (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र में घड़रोज का आतंक किसानों की फसल जहां चौपट कर रहे हैं। वहीं गरीब किसान घड़रोज के आतंक का तमाशा देखने को विवश है। क्षेत्र में हजारों की संख्या में घड़रोज गांव में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाड़तोड़ मेहनत कर किसानों की खड़ी फसल को चट कर जा रहे हैं। घड़रोज झुण्ड का झुण्ड खेत में आते है और फसल को मसलते हुए निकल जाते हैं। क्षेत्र के दुगौली, खैरा बशेवरा, नगवासी नौगाव, नदिनी रैपुरी चेहरा, गोगांव, पाली, नरोइया, बीजर, चड़ैचा, रसौली, बजटा कोठरा, मिश्रपुर, सुपन्था, अकोढी कोलेपुर, बबुरा आदि गावों में किसान परेशान है। प्रधान दुर्गा देवी, जय¨सह, पुष्पा ¨सह, अखिलेश ¨सह, रामकृष्ण यादव, आनंद ¨सह, संग्राम ¨बद, रमेश चन्द्र आदि प्रधानों ने जिलाधिकारी से घड़रोज के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी